ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar News: बिहार सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए सरकारी गाड़ियों की कीमत सीमा बढ़ा दी है. अब बिहार सरकार के मंत्री और अधिकारी पहले से अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों में घूमेंगे.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में अब मंत्रियों, न्यायाधीशों और सरकारी अधिकारियों की यात्रा पहले से अधिक आरामदायक और लग्जरी होने जा रही है। राज्य सरकार ने सरकारी वाहनों की खरीद के लिए निर्धारित मूल्य-सीमा बढ़ा दी है, जिससे अब ये अधिकारी महंगी और आधुनिक सुविधाओं वाली गाड़ियों का उपयोग कर सकेंगे।


ऑटोमोबाइल बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले मंत्रियों और उनके समकक्ष अधिकारियों को 30 लाख रुपये तक के वाहन खरीदने की अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर 37 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, डीएम और उनके समकक्ष अधिकारियों के लिए यह सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 22 लाख रुपये कर दी गई है। 


इस संबंध में वित्त विभाग की व्यय सचिव रचना पाटिल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने वाहनों की खरीद के लिए कुल पांच श्रेणियां तय की हैं, जिसमें छोटे स्तर के अधिकारियों को भी अब बेहतर और प्रीमियम श्रेणी के वाहन मिल सकेंगे। जजों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी सीमा में बढ़ोतरी की गई है। 


यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक के बाद लिया गया। सरकार का कहना है कि यह कदम पुरानी गाड़ियों को अपग्रेड करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि, आलोचक इसे सरकारी खर्च पर बढ़ती लग्जरी करार दे रहे हैं, जबकि सरकार इसे आवश्यक सुधार बता रही है।


नई व्यवस्था के तहत अब मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और टाटा सफारी जैसी प्रीमियम गाड़ियों का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, जिला स्तर के अधिकारी और छोटे पदों पर तैनात कर्मी भी अब अधिक आधुनिक और आरामदायक वाहनों में यात्रा कर पाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें