1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 08, 2025, 10:46:43 PM
हत्या से सनसनी - फ़ोटो सोशल मीडिया
SIWAN: सिवान जिले के चैनपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व के कुख्यात और हाल के दिनों में राजनीति में सक्रिय लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लाली यादव के सिर में करीब छह गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक लाली यादव पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला चैनपुर गांव के समीप का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
बता दें की लाली यादव पूर्व में कई मुकदमे दर्ज थे लेकिन वह हाल ही दिनों में राजनीति में काफी सक्रिय थे आज उनके सर में गोली मार कर हत्या कर दी गई पूरा मामला चैनपुर आप के समीप का बताया जा रहा है जहां लाली यादव के सिर में छह गोली मार कर हत्या कर दी गई
सिवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट