Hindi News / bihar / siwan-news / सिवान की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, ज्योति और आस्था बनीं RDO;...

सिवान की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, ज्योति और आस्था बनीं RDO; गांव में जश्न का माहौल

BPSC Success Story: सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड की दो बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ज्योति कुमारी और आस्था सिंह ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) बनी हैं। उनकी इस सफलता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2026, 11:40:34 AM

सिवान की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, ज्योति और आस्था बनीं RDO; गांव में जश्न का माहौल

- फ़ोटो

BPSC Success Story: सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड की दो बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर ज्योति कुमारी और आस्था सिंह का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर हुआ है. दोनों की सफलता के बाद गांवों में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.


रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिघवलिया गांव निवासी ज्योति कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. वह पंचायत मुखिया अजय बैठा की भतीजी और उमाशंकर बैठा एवं गुड्डी देवी की बेटी हैं. ज्योति की सफलता पर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गर्व का माहौल है.


ज्योति के चाचा और प्रधानाध्यापक योगेंद्र बैठा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि ज्योति की सफलता गांव की दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने का हौसला मिलेगा.


ज्योति के भाई निखिल कुमार भी प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बना चुके हैं. परिवार में पहले से ही शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र का माहौल होने का फायदा ज्योति को मिला और उन्होंने मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की.


वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव की रहने वाली आस्था सिंह ने भी 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर RDO पद हासिल किया है. आस्था सुनील कुमार सिंह और माला देवी की पुत्री हैं.


आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.