ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

सीतामढ़ी में कमरे से मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी के बोखरा में पति-पत्नी का शव कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के पतनुका गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान मोहन कुमार और उनकी पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी की लाश कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मिला है। 


सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस रहस्यमयी घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 


घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि घटना हत्या का है या फिर आत्महत्या। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। परिवार के सदस्यों और आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें