ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में NDA के कई विधायकों पर कोरोना का ख़तरा, BJP नेता बैद्यनाथ प्रसाद की रिपोर्ट पॉजिटिव

SITAMARHI : देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है. बिहार में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. चुनाव के समय कई नेता कोरोना संक्रमित हुए लेकि

बिहार में NDA के कई विधायकों पर कोरोना का ख़तरा, BJP नेता बैद्यनाथ प्रसाद की रिपोर्ट पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI :  देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है. बिहार में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. चुनाव के समय कई नेता कोरोना संक्रमित हुए लेकिन यह सिलसिला अब चुनाव के बाद भी जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले पूर्व एमएलसी और बीजेपी के नेता बैद्यनाथ प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


भाजपा नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन्होंने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात को साझा किया है. 


बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बैद्यनाथ प्रसाद ने फेसबुक पर लिखा है कि "दो दिनों तक बुखार में था. कोरोना टेस्ट कराया, रिपोर्ट पॉजिटिव बताया गया है. मेरे सम्पर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें."


आपको बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव में यहां की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सपहत बहुमत के साथ नई सरकार का गठन किया है. सरकार के गठन के बाद पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद ने सीतामढ़ी जिले की विधानसभा सीटों से नवनिर्वाचित एनडीए के सभी विधायकों के सम्मान के लिए एक समारोह का आयोजन किया था.


22 नवंबर को बीजेपी नेता बैद्यनाथ प्रसाद के आवास पर हुए इस सम्मान समारोह में एनडीए के सभी विधायक मौजूद थे. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें कई ऐसे लोग दिखाई दे रहे है, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया है. लिहाजा उन्हें भी कोरोना संक्रमण का ख़तरा है. जैसा की बैजनाथ प्रसाद खुद लिखा है, उस लिहाज से एनडीए के इन विधायकों को कोरोना टेस्ट कराना आवश्यक है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें