ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

सासाराम के अमरी टोला स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस दौरान 7 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। देह व्यापार के नेटवर्क की जांच जारी है, इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी टोला स्थित कथित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से चार लड़की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि अन्य तीन पुरुष बताए जा रहे हैं। सभी से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि अमरी टोला इलाके में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सासाराम के एसडीपीओ-2 कुमार वैभव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने जैसे ही मौके पर दबिश दी, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई चारों महिलाओं में कुछ अन्य जिलों और राज्यों की भी बताई जा रही हैं। इससे इस पूरे मामले में एक बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके का पता लगाया जा सके।


एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अमरी टोला क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही फरार हुए लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन अब जाकर पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। छापेमारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका संचालन कैसे किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें