ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वारिसनगर के टेंट गोदाम और उजियारपुर की हार्डवेयर दुकान में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि

बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भीषण आगलगी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। वारिसनगर और उजियारपुर प्रखंड में लगी आग से लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


पहली घटना वारिसनगर प्रखंड के छोटी गोही गांव की है, जहां एक टेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए।


बाद में दमकल की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद काफी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम में रखा टेंट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


पीड़ित टेंट हाउस संचालक मोहम्मद परवेज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक व्यक्ति को आग लगाकर मौके से भागते हुए देखा था। इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।


वहीं दूसरी घटना उजियारपुर प्रखंड के योगी चौक स्थित विश्वकर्मा प्लाई एंड हार्डवेयर की दुकान में हुई। यहां भी अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।


घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना था कि अगर दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।


फिलहाल दोनों ही मामलों में प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आगलगी की इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें