ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरकर कोर्ट मुंशी की मौत, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का देकर नीचे फेंका

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट में कार्यरत मुंशी की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट में कार्यरत मुंशी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिद दुबे टोला निवासी 45 वर्षीय पप्पू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वे पिछले चार वर्षों से समस्तीपुर सिविल कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। घटना के शहर स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास जयनगर-पटना इंटरसिटी से शुक्रवार सुबह की है। 


जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजे की है। पप्पू कुमार जयनगर-पटना इंटरसिटी से गांव लौट रहे थे। समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद भोला टॉकीज गुमटी के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने पप्पू का मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। जब बदमाश चलती ट्रेन से उतरने लगे, तो पप्पू ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रैक पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


सूचना मिलते ही परिजन और गांव के सरपंच कुंदन तिवारी समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी रूपम कुमारी तो बेसुध हो गईं। पप्पू की एक 14 वर्षीय बेटा प्रियांशु कुमार (नवमीं कक्षा में छात्र) और 12 वर्षीय बेटी शांभवी ठाकुर (अष्टम कक्षा की छात्रा) है। पत्नी एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं। पूरा परिवार बीते 8 वर्षों से समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था।


पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।


परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए रेलवे और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय समाजसेवियों और वकील संघ ने भी घटना की निंदा की है और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें