ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना : शराब के नशे में धुत्त होटल मैनेजर और दो कारोबारी अरेस्ट

PATNA : पटना में शराब के नशे में धुत्त होटल मैनेजर और दो कारोबारी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एग्जीबिशन रोड स्थित होटल विवेक में छापेमारी कर उसी होटल के मैनेजर के साथ य

पटना : शराब के नशे में धुत्त होटल मैनेजर और दो कारोबारी अरेस्ट
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में शराब के नशे में धुत्त होटल मैनेजर और दो कारोबारी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एग्जीबिशन रोड स्थित होटल विवेक में छापेमारी कर उसी होटल के मैनेजर के साथ यूपी के दो कारोबारी को अरेस्ट किया है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को पीएम के आगमन को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर मंगलवार की देर रात पटना के 50 से अधिक होटलों में छापेमारी की गई. इसी दौरान पुलिस ने विवेक होटल के कमरा नंबर-105 में छापेमारी की तो देखा कि यूपी के मदापुर के रहने वाले विनीत कुमार श्रीवास्तव और मोहित कुमार सोए हुए हैं. 

जब उनसे पुलिस ने बात की तो पता चला की दोनों नशे में धुत्त हैं. उसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर से बात की तो वो भी नशे में धुत्त मिला. जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच के दौरान तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. यूपी के दोनों कारोबारी सर्जरी का समान खरीदने पटना आए थे. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें