Bihar News : आज दोपहर बाद आई तेज आंधी और तूफान ने सासाराम शहर में जमकर कहर बरपाया। शहर के ऐतिहासिक शेरशाह मकबरा के पास ईदगाह के समीप एक विशाल पेड़ अचानक एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया।
हालाँकि उस समय ऑटो रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। केवल ड्राइवर मौजूद था, जिसे गंभीर रूप से पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। हालांकि, पेड़ की भारी टहनी के नीचे ऑटो पूरी तरह दब गया है और सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय निवासियों की मदद से पेड़ को हटाने और ऑटो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि तूफान की गति इतनी तेज थी कि सासाराम के कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर गिर गए हैं,और लोगों का भारी नुकसान हुआ .
स्थानीय निवासी परशुराम ने बताया:
"तूफान बहुत जोर का था। जिस तरह से ऑटो पर पेड़ गिरा, अगर उसमें सवारियां होतीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन भाग्यावस ऑटो खाली था"| आपको बता दे कि बिहार के अलग अलग जिले से इस तरह कि घटना सामने निकल कर आई है |



