ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला को RPF जवान ने बचाया

Bihar News: खबर बिहार के सासाराम से है. सासाराम के रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच गैप में गिरने लगी लेकिन आरपीएफ के ऑन ड्यूटी जवान ने महिला को खींचकर बाहर निकाल दिया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: खबर बिहार के सासाराम से है। सासाराम के रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच गैप में गिरने लगी। लेकिन आरपीएफ के ऑन ड्यूटी जवान ने महिला को खींचकर बाहर निकाल दिया है और महिला की जान बच गई है। इस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई है। 


दरअसल, डीडीयू मुगलसराय-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन जब सासाराम रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म संख्या-3 से खुलने लगी। इस बीच चलती ट्रेन में एक महिला चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस क्रम में महिला प्लेटफार्म और बोगी के मध्य गैप के अंदर जाने लगी। इस अवस्था को देख मौके पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने आनन-फानन में महिला को खींचकर बाहर निकाला और महिला की जान जाते-जाते बच गई है। जिससे दर्दनाक हादसा टल गया है। 


बता दें कि इस आपाधापी को देखते हुए ट्रेन के लोको पायलट ने भी ट्रेन को सुरक्षित तरीके से ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकने के बाद महिला यात्री को उस ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाया गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें