ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

छपरा: तीसरी शादी के लिए दूसरी पत्नी को घर से निकाला, दुधमुंही बेटी को मार डाला

CHHAPRA : पिता ने तीसरी शादी रचाने के लिए दूसरी पत्नी को घर से तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया. लेकिन इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने दुधमुंही बच्ची की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. </

छपरा: तीसरी शादी के लिए दूसरी पत्नी को घर से निकाला, दुधमुंही बेटी को मार डाला
Anamika
2 मिनट

CHHAPRA : पिता ने तीसरी शादी रचाने के लिए दूसरी पत्नी को घर से तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया. लेकिन इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने दुधमुंही बच्ची की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. 

मामला छपरा के मढ़ौरा थाना इलाके के मिर्जापुर गांव की है. बुधवार को मासूम की मां की शिकायत पर पिता पर मामला दर्ज कराया गया है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

बताया जाता है कि मिर्जापुर का रहने वाला अख्तर नसीम ने एक माह पहले दूसरी पत्नी मरियम परवीन को दहेज के लिए घर से निकाल दिया था. मरियम परवीन से पहले से दो बेटी औ 1 बेटा था. पर नसीम को एक और बेटा चाहिए था. लेकिन एक माह पहले मरियम ने बेटी को जन्म दिया तो इसके बाद नसीम ने मरियम के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीसरी शादी करने की प्लानिंग करने लगा. 

घर से निकाले जाने पर मरियम मायके जाकर रहने लगी. कुछ दिन पहले 1 माह के मासूम की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसने नसीम को सूचना दी और बच्ची को डॉक्टर से दिखाने के लिए घर बुलाया. नसीम अपने ससुराल आया पर किसी बात को लेकर भड़क गया और पत्नी-बच्ची की पिटाई कर दी. इस मारपीट में एक माह की दुधमुंही बच्ची को भी गंभीर चोट लग गई. बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें