ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

छपरा में ड्यूटी के दौरान शराब पीते पकड़े गए पुलिसकर्मी, ब्रेथ टेस्ट में पुष्टि के बाद SSP ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद छपरा में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करते पकड़े गए पुलिस पदाधिकारी शिवनारायण साह को निलंबित कर दिया गया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में अल्कोहल स्तर 23mg/100ml मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

बिहार
एसएसपी ने की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: एक तरफ जहां बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, शराब पीना और बेचना दोनों की सख्त मनाही है. इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब का सेवन कर रहे हैं। हद तो तब है कि जिनके कंधों पर इस कानून को सख्ती से लागू कराने की जिम्मदारी दी गयी है वही इस कानून का मजाक बनाते हैं। 


छपरा में शराब का सेवन करने वाले एक पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गयी है, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने जब डायल 112 में तैनात कर्मियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तब टेस्ट में ERV– 2 में तैनात सo अo निo शिवनारायण साह का अल्कोहल स्तर 23mg /100 ml पाया गया। जिसके बाद उनके ब्लड एवं यूरीन सैंपल चिकित्सीय टीम द्वारा एकत्र कर विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जिसके बाद उनके विरुद्ध सनहा दर्ज किया गया। 


वहीं पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शिवनारायण साह द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब की सेवन कर कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना पुलिस की कार्य संस्कृति के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही देखी गई। सारण एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया। इस दौरान सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र सारण निर्धारित किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें