ब्रेकिंग
बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बिहार: प्रेगनेंट महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने नर्सिंग होम स्टाफ पर लगाया आरोप, जमकर हंगामा

CHHAPRA: बिहार के छपरा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 2 घंटे तक नर्सिंग होम में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया. इस दौर

बिहार: प्रेगनेंट महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने नर्सिंग होम स्टाफ पर लगाया आरोप, जमकर हंगामा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA: बिहार के छपरा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 2 घंटे तक नर्सिंग होम में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया.  इस दौरान लगभग 3 घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को शांत कराने की कोशिश है. लेकिन आक्रोशित परिजन सुनने को तैयार नहीं है.


मामला बुधवार के 11 बजे सदर हॉस्पिटल के निकट पुष्पांजलि सेवा सदन नामक नर्सिंग होम का है. जहां छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजयबगंज निवासी सविता देवी (32) ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद परिजन हंगामा शुरू कर दिए. हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाया. 


इस घटना के बारे में जानकरी देते हुए परिजनों ने बताया कि सविता को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जहां दर्द के बावजूद प्रसव नहीं हो रहा था. इसी कर्म हॉस्पिटल में मौजूद दलालों द्वारा भ्रमित कर पुष्पांजलि सेवा सदन में लाया गया. जहां 12 घंटे इलाज के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए महिला का आपरेशन करने की सलाह दी. और बुधवार की सुबह ऑपेरशन की शुरुआत हुई. लेकिन आपरेशन के डेढ़ घंटे बाद तक कोई जबाब नहीं आया तो परिजन मरीज के बारे में पूछने लगे तो नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी बहाना बनाने लगे. जब परिजन को शक हुआ तो वे ऑपेरशन थियेटर में घुसे. वहां देखा तो देमरीज ऑपरेशन बेड पर मृत पड़ी है. जिसके बाद नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी फरार हो गए हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें