ब्रेकिंग
बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास

बिहार के राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में पर्यटकों के लिए नया प्रायोरिटी पैकेज शुरू किया गया है, जिससे एक ही टिकट में एडवेंचर और सफारी का पूरा अनुभव मिलेगा।

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajgir Zoo Safari : बिहार के पर्यटन नक्शे पर तेजी से उभरते आकर्षण केंद्रों में शामिल Rajgir Zoo Safari और Rajgir Nature Safari में अब पर्यटकों के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प शुरू किया गया है। पर्यटन विभाग ने यहां आने वाले सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘प्रायोरिटी पैकेज’ की शुरुआत की है, जिससे टूरिस्ट एक ही टिकट में दोनों सफारियों और कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।


एक टिकट में पूरा एक्सपीरियंस

इस नए पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब पर्यटकों को अलग-अलग टिकट और लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। एक ही प्रायोरिटी टिकट पर टूरिस्ट जू सफारी और नेचर सफारी दोनों का अनुभव ले सकेंगे। इसके साथ ही कई एडवेंचर और एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज भी इस पैकेज में शामिल की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पैकेज खासतौर पर फैमिली टूरिस्ट, विदेशी पर्यटकों और बौद्ध सर्किट से आने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।


पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस प्रायोरिटी पैकेज में कई आधुनिक और रोमांचक सुविधाएं शामिल की गई हैं, जैसे—

जू सफारी एंट्री

180 डिग्री थिएटर

एवियरी टूर

नेचर सफारी एंट्री

ग्लास ब्रिज व सस्पेंशन ब्रिज

जिप लाइन और जिप बाइकिंग

राइफल शूटिंग और आर्चरी

वॉल क्लाइंबिंग

इलेक्ट्रिक व्हीकल सफारी

इसके अलावा, पर्यटकों को गाइडेड टूर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी देंगे।


टिकट और स्लॉट सिस्टम

प्रायोरिटी पैकेज की कीमत वयस्कों के लिए 2000 रुपये और बच्चों के लिए 1000 रुपये तय की गई है। वहीं, सामान्य टिकट का शुल्क ऑफलाइन 250 रुपये और ऑनलाइन 750 रुपये रखा गया है। इस व्यवस्था के तहत हर स्लॉट में सीमित टिकट ही जारी किए जाएंगे। एक स्लॉट में अधिकतम 20 टिकट मिलेंगे और प्रतिदिन केवल 40 टिकट ही उपलब्ध होंगे। यह पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के दो समय स्लॉट में संचालित होगा।


समय की बचत और बेहतर सुविधा

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पर्यटकों को समय की बचत के साथ बेहतर अनुभव देना है। अब टूरिस्ट बिना किसी भीड़-भाड़ और लंबी कतारों के सीधे अपने टूर का आनंद ले सकेंगे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधाएं भी बढ़ाई हैं। वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस घोल और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही वेटिंग शेड, बस स्टॉप शेड और एंट्रेंस प्लाजा जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


एडवेंचर और आकर्षण का नया केंद्र

राजगीर का यह पर्यटन क्षेत्र लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां स्थित ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रतिदिन लगभग 1000 से 1200 पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पिछले तीन महीनों में ही इन आकर्षणों पर 1 लाख 37 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।


आसान ट्रांसपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी

पर्यटकों की सुविधा के लिए सफारी परिसर के भीतर बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अलग-अलग लोकेशनों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ऑटो रिक्शा सेवा भी उपलब्ध है। राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में शुरू किया गया यह ‘प्रायोरिटी पैकेज’ बिहार टूरिज्म के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह न केवल पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं देगा बल्कि राजगीर को एक इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत करेगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें