ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

अपराध की योजना बनाते 2 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद, तीसरा फरार

सहरसा पुलिस ने भेलवा गांव से दो अपराधियों को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। तीनों युवक आपराधिक वारदात को योजना देने के फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। 


पुलिस का दावा है कि तीनों युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेलवा निवासी बसंत कुमार, सुकेश कुमार और अभिषेक कुमार वसंत कुमार के घर में बैठकर किसी गंभीर वारदात की साजिश कर रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी को इस गतिविधि की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी करने पहुँची। 


छापेमारी के दौरान घर से दो युवक बसंत कुमार और सुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से देसी कट्टा तथा एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हालांकि तीसरा आरोपी अभिषेक कुमार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि गाँव में दहशत फैलाने और अपने प्रभाव जमाने के उद्देश्य से तीनों कट्टा को बारी-बारी दस-दस दिनों के लिए अपने पास रखते थे। उनका कहना है कि तीनों ने मिलकर ही इस हथियार की खरीदारी की थी। 


थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार बसंत कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि फरार अभिषेक कुमार भी कई संगीन मामलों में वांछित है। पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। सुकेश कुमार की संलिप्तता भी विभिन्न मामलों में पड़ताल के दायरे में है।


गिरफ्तार दोनों युवकों से लंबे समय तक गहन पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फरार अभिषेक कुमार की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें