ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Bihar News: बिहार में पुलिस का अजब-गजब खेल, चोर के रंगे हाथ धराने के बावजूद गृहस्वामी पर दर्ज किया केस; हुआ बवाल

Bihar News: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी में चोरी करते पकड़े गए चोर नसीम के आवेदन पर पुलिस ने गृहस्वामी मंजय साह और परिजनों पर ही मारपीट का केस दर्ज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई ने उठाए सवाल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में चोरी की एक घटना के बाद की कार्रवाई ने पुलिस की कार्यशैली पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों की नकदी और जेवर चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए चोर नसीम के आवेदन पर उल्टे घायल गृहस्वामी और उनके परिजनों के खिलाफ ही पुलिस ने मारपीट का केस दर्जकर लिया है।


यह घटना बीते शनिवार देर रात की है। बिशनपुर निवासी मंजय साह के घर में नसीम उर्फ नस्सो अपने दो साथियों के साथ घुसा और करीब दो लाख रुपये के जेवर व तीन लाख नकद चोरी कर भागने लगा। इसी दौरान गृहस्वामी और उनकी बेटी ने साहस दिखाते हुए चोर को दबोच लिया। बचने के लिए नसीम ने चाकू से वार कर मंजय साह को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और आक्रोशित भीड़ ने चोर की पिटाई कर दी। गृहस्वामी और उनके भाई ने रात दो बजे ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस सुबह तक मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन पीड़ित पक्ष ने वरीय पुलिस अधिकारियों को खबर दी, तब जाकर पुलिस पहुंची।


आश्चर्यजनक रूप से पुलिस ने मौके पर चोर को पकड़ने और बरामदगी करने की बजाय, नसीम के आवेदन पर उल्टे गृहस्वामी और अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नसीम का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। बावजूद इसके पुलिस ने उसे पीड़ित मान लिया। इससे पहले क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का भी पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर पाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष अंजली भारती का कहना है कि चोर को पकड़ने की सूचना समय पर नहीं दी गई और उसके साथ मारपीट की गई, इसीलिए मामला दर्ज किया गया है। अब ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिस की एकतरफा कार्रवाई है, जिसमें असली अपराधी को बचाया जा रहा है और पीड़ित को ही प्रताड़ित किया जा रहा है।


रितेश की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें