ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिजली मिस्त्री को मारी गोली, हालत गंभीर..

Bihar News: सहरसा के बिहरा में बिजली मिस्त्री मोहम्मद अजीम को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी। गोली फिलहाल पेट में फंसी हुई है, हालत गंभीर। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर-शहरवार के बीच बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बिजली वायरिंग करने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद अजीम को गोली मार दी है। जानकारी के मुताबिक ये गोली उनके पेट में लगी और अंदर ही फंस गई है।


बताया जा रहा कि मोहम्मद अजीम सत्तर गांव के रहने वाले हैं। परिजनों के अनुसार वे उस वक़्त घर से दूध लेने के लिए निकले हुए थे, इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और तुरंत मौके से फरार हो गए।


इस घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पेट में फंसी गोली को निकालने की कोशिश जारी है। परिजनों को थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं है कि इस घटना की वजह क्या हो सकती है और इसके पीछे कौन लोग हैं। उनका कहना है कि अजीम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।



जबकि सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया है कि एफएसएल टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।


रिपोर्टर: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें