ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार: जहरीली शराब पीने से युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

SAMASATIPUR: बिहार में शराबबंदी के बाद भी लोग शराब पी रहे हैं. समस्तीपुर में भी जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर है. यह घटना हलई ओप

बिहार: जहरीली शराब पीने से युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASATIPUR: बिहार में शराबबंदी के बाद भी लोग शराब पी रहे हैं. समस्तीपुर में भी जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर है. यह घटना हलई ओपी की इन्द्रवारा पंचायत के वार्ड 10 की है.

बीमार युवक की पटना में चल रहा इलाज

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शराब पीने से एक युवक की तबीयत अधिक खराब हो गई है. उससे परिजन पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अब तक किसी के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. मृतक युवक प्रवीण कुमार ठाकुर इन्द्रवारा के वार्ड-10 का रहने वाला था. वह वार्ड सदस्य रामशंकर ठाकुर का भाई था. गंभीर युवक की पहचान प्रमोद कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है. मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है. 


एसपी ने दिया जांच का आदेश

इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.  समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन ने इसके बारे में मीडिया को बताया कि शराब पीने से युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर मैंने डीएसपी को मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया है. छानबीन पूरी होने के बाद ही इसके बारे में कहा जा सकता है. वही, डीएसपी विजय कुमार का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है. पोस्टमार्टम होता तो पता चलता कि मौत शराब से हुई है या अन्य किसी कारण, वैसे जांच की जा रही है.


विधायक ने शराब बेचने की दी थी सूचना

युवक की मौत के बाद मोरवा के विधायक ने पुलिस पर निशाना साधा है.  मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि मैंने एसपी से पूरे मामले की जांच की मांग की है. क्षेत्र में धंधेबाजों द्वारा जहरीली शराब बनाने और बेचने की सूचना 10 दिन पहले भी मैंने एसपी को देकर कार्रवाई की मांग की थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें