ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले

जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से चार नाबालिग बच्चों को बरामद किया। इनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि इनमें से दो लड़कियां और एक लड़का साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से अपहृत थे, जबकि एक अन्य बच्चा उसी गांव का रहने वाला था

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: झारखंड के साहिबगंज जिले से अपहृत तीन नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध हालत में मिले चार बच्चों को पूछताछ के बाद सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई के लिए एस्कॉर्ट टीम को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।


रेल थाना जमालपुर पुलिस ने सोमवार अहले सुबह किऊल-जमालपुर रेलखंड के अभयपुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन संख्या 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से चार नाबालिग बच्चों को बरामद किया। इनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि इनमें से दो लड़कियां और एक लड़का साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से अपहृत थे, जबकि एक अन्य बच्चा उसी गांव का रहने वाला था, जो उनके साथ मिला।


 रेल जिला जमालपुर के एसआरपी विद्यासागर ने बताया कि एस्कॉर्ट पार्टी नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों को बच्चों की गतिविधि संदिग्ध लगी। अभयपुर स्टेशन पहुंचने पर पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बच्चों को जमालपुर उतारकर विस्तृत पूछताछ की गई, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ।


सूचना मिलने के बाद राजमहल थाना पुलिस और परिजनों को जमालपुर बुलाया गया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चारों बच्चों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। एसआरपी ने बताया कि टीम की सतर्कता से बच्चों की जान सुरक्षित बच सकी और इस सराहनीय कार्य के लिए एस्कॉर्ट पार्टी व रेल थाना पुलिस को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।


जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को सेहरी के समय बच्चे घर से गायब हुए थे। 21 फरवरी को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रेल पुलिस के सहयोग से बच्चों की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।”फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि बच्चों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें