ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत

सहरसा के बरियाही बाजार स्थित शांति मिशन एकेडमी स्कूल में टाई और आईडी कार्ड नहीं पहनकर आने पर 7वीं के छात्र को ग्राउंड में दौड़ाया गया। दौड़ते समय छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा के बरियाही बाजार स्थित शांति मिशन एकेडमी स्कूल में टाई पहनकर स्कूल नहीं जाना 7 वीं क्लास  के नाबालिग छात्र को मंहगा पड़ गया। नाबालिग छात्र का केवल इतना कसूर था कि वह बिना टाई पहनकर स्कूल चला गया था। जिसे लेकर स्कूल प्रशासन ने उस नाबालिग छात्र को पनिशमेंट के तौर पर स्कूल केम्पस में खूब दौड़ाया। दौड़ने के दौरान छात्र गिर गया और बेहोश हो गया। 


उसके बाद स्कूल की मैडम ने परिजन को फोन कर सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचकर छात्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां छात्र इलाजरत है।घटना को लेकर छात्र अरकम ने बताया की वह जब स्कूल गया तो आईडी कार्ड और टाय नहीं पहना था। स्कूल में पीटी कराने वाले शिक्षक सोनू ने उससे कहा कि टाई और आईडी कार्ड कहां है। छात्र ने कहा कि हमें स्कूल से अभी नहीं मिला है।


 फिर शिक्षक ने कहा कि हम कुछ नहीं जानते हैं। स्कूल के ग्राउंड में 5 चक्कर मारो, तब छात्र ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे जॉन्डिस हो गया है, फिर भी शिक्षक नहीं माने। टीचर का आदेश का पालन करने के लिए छात्र  ग्राउंड में चक्कर लगाने लगा। तभी इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गया और उल्टी होने लगा। जिससे छात्र की तबीयत खराब हो गयी। 


वहीं इस मामले को लेकर छात्र के परिजन लुकमान अली ने बताया कि उनका छात्र शांति मिशन एकेडमी स्कूल में पढ़ता है।तकरीबन 6 महीने से वह बीमार था। इधर 10 दिन से वो स्कूल जा रहा था। बच्चे टाय पहनकर नहीं गया तो स्कूल के शिक्षक के द्वारा उसे स्कूल के ग्राउंड में 5 चक्कर लगवाया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गयी। 


स्कूल के मेडम के द्वारा फोन पर सूचना दिया गया कि आपके बच्चे की तबियत खराब हो गयी है। सूचना मिलने के बाद जब परिजन स्कूल गया और पूछा तो बताया गया की आपके बच्चे टाय पहनकर नहीं आया था इसलिए उसे 5 चक्कर लगवाया गया था।स्कूल के मैडम ने भी परिजन के मोबाईल पर बोला जो टाय पहनकर नहीं आया था छात्र इसलिए शिक्षक सोनू कुमार के द्वारा 5 चक्कर लगाने को कहा गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें