ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नीतीश की समृद्धि यात्रा का उपेंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत,कहा..जनता के बीच रहना उनकी खासियत

रोहतास जिले में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से शुरू होने वाली समृद्धि यात्रा जनता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने यात्राओं से प्रदेश को होने वाले फायदों पर भी जोर दिया।

bihar
16 जनवरी से नीतीश की समृद्धि यात्रा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से राज्यव्यापी समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से की जा रही है। नीतीश की समृद्ध यात्रा का उपेन्द्र कुशवाहा ने स्वागत किया है। 


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने रोहतास में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी से शुरू होने वाली समृद्धि यात्रा बेहद जरूरी और स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि जनता ने नीतीश कुमार को इतना बड़ा मैंडेट दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस यात्रा पर निकल रहे हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की खासियत यही है कि वह हमेशा जनता के बीच रहते हैं। जनता की समस्याओं को सुनना और उनसे संवाद करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पहले भी लगातार यात्राएं कर चुके हैं और इन यात्राओं से पूरे प्रदेश को काफी लाभ हुआ है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा रोहतास जिले के पटनमां में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने समृद्धि यात्रा पर अपनी खुशी और समर्थन जताया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें