BUXAR: राष्ट्रीय जनता दल के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को 'आतंकवादी' कहकर संबोधित किया। सासाराम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बड़ा बयान दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के माध्यम से देश में हमेशा आग लगाने का काम करते हैं। उनका हर बयान समाज को तोड़ने वाला होता है। ऐसे में गिरिराज सिंह खुद एक आतंक फैलाने वाला आतंकवादी है।
दरअसल वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से बिहार से होने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से करेंगे। मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत बिहार से किये जाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अर्बन नक्सल कहा था। गिरिराज सिंह के इस बयान से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह गुस्सा हो गये। उन्होंने गिरिराज सिंह को आतंकवादी तक कह डाला।
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के जरिए बिहार के भीतर हमेशा आग लगाने का काम करते हैं। उनका हर बयान समाज तोड़ने वाला होता है। ऐसे में मंत्री गिरिराज सिंह खुद एक आतंक फैलाने वाले "आतंकवादी" हैं। सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं में समाज को तोड़ने वाले बयान देने के लिए होड़ मची हुई है। अपने बयानों के जरिए वे समाज में विद्वेष फैलाना चाहते हैं। हमेशा गिरिराज सिंह का बयान बिहार के भीतर आग लगने वाला होता है। उन्होंने गिरिराज सिंह को ही आतंकवादी बता डाला।





