ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

शराबबंदी वाले बिहार में 60 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर भी गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने डेहरी में ट्रैक्टर के तहखाने से 1 क्विंटल 27 किलो गांजा बरामद किया है। 60 लाख से अधिक की इस खेप के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर सुखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

बिहार
ट्रैक्टर में बने तहखाना से 1027 KG गांजा बरामद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: रोहतास में गांजे की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर में छुपाकर ले जा रहे 1 क्विंटल 27 किलो गांजा को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 60 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। 


बताया जाता है कि औरंगाबाद की तरफ से गांजा की खेप ट्रैक्टर से लाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर को पकड़ा और एक तस्कर महेंद्र को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर महेंद्र बड्डी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिससे पूछताछ की जा रही है।


महेंद्र से यह भी पूछा गया है कि इतनी बड़ी गांजा की खेप वह कहां लाया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था? रोहतास एसपी ने बताया कि पिछले दिनों भी भारी मात्रा में चेनारी थाना क्षेत्र से गांजा बरामद हुआ था। सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस सक्रिय है और लगातार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है।  


रोहतास के एसपी रौशन कुमार का कहना है कि जब्त किये गये गांजे का बाजार मूल्य 60 लाख से अधिक है। एक ट्रैक्टर के नीचे तहखाना बनाकर इसे छुपाया गया था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसका खुलासा किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें