ब्रेकिंग
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का तीन दिवसीय बिहार दौरा आज से, पटना के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम

PATNA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उन्हें अन्य कई जगहों

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का तीन दिवसीय बिहार दौरा आज से, पटना के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उन्हें अन्य कई जगहों का भी दौरा करना है। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पटना में रहेंगे। उनके 46 घंटे की पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राष्ट्रपति आज दोपहर 1 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से राजभवन जाने का उनका कार्यक्रम है। 


राजभवन में आयोजित पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई टी में राष्ट्रपति आज शाम शामिल होंगे। 21 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10:50 पर वह विधानसभा परिसर पहुंचेंगे और तकरीबन 50 मिनट के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद ने चौथी बार पटना आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 अक्टूबर की शाम 7 बजे से महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान शारदा सिन्हा समेत कुल 77 कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा। 22 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति पटना घूमने निकलेंगे। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान पटना साहिब गुरुद्वारा और महावीर मंदिर भी जाएंगे। 22 अक्टूबर को बुद्ध स्मृति पार्क जाने का उनका कार्यक्रम है सुबह 9 बजे वह बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचेंगे, इस दौरान आम लोगों के लिए पार्क बंद रहेगा।


राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आर ब्लॉक आरओरबी से महावीर मंदिर की तरफ 21 अक्टूबर को ट्रैफिक आम लोगों के लिए खुला नहीं रहेगा। इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति को दौरे को लेकर पीएमसीएच और एनएमसीएच को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर में 244 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पटना साहिब गुरुद्वारे के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही साथ पटना एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार आज 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा। बिहार विधानसभा में राष्ट्रपति के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिजिटल और टेलीविजन मीडिया पर किया जाएगा। फर्स्ट बिहार के तमाम प्लेटफार्म पर भी आप राष्ट्रपति का कार्यक्रम लाइव देख पाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें