ब्रेकिंग
घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

छपरा के तरैया प्रखंड के गवन्द्री गांव में हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी, जिसमें करीब 7 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बिहार न्यूज
किसानों ने मदद की लगाई गुहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: गर्मी का मौसम आते ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। इस घटना से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। अगलगी की एक के बाद एक घटनाएं अब सामने आने लगी है। अब छपरा के तरैया प्रखंड के गवन्द्री गांव में भी हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसलों में भीषण आग लग गई।


जिससे किसानों की मेहनत से तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार में अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी फसल पर गिरते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।


 किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


हालांकि तब तक किसानों की काफी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों में मायूसी का माहौल है, क्योंकि उनकी महीनों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें