ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप

नालंदा जिले के स्कूल परिसर में कुछ युवकों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठने लगे हैं। क्या शराबबंदी कानून सच में प्रभावी है?

Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद एक बार फिर उसकी सख्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से सामने आई यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


मामला बिहारशरीफ प्रखंड के डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां कुछ युवकों ने स्कूल परिसर को ही शराब पीने की जगह बना दिया। हैरानी की बात यह है कि यह सब खुलेआम हुआ और इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि यह घटना महावीर जयंती के दिन की है। जिस दिन लोग धार्मिक आस्था और श्रद्धा में डूबे थे, उसी दिन इस स्कूल के बरामदे में चार से पांच युवक बैठकर शराब पीते और सिगरेट के कश लगाते नजर आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके पास शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट खुलेआम रखे हुए हैं।


इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस महफिल में स्कूल शिक्षा समिति की सचिव के पति अजीत कुमार के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। अगर यह बात सही साबित होती है, तो यह और भी गंभीर मामला बन जाता है, क्योंकि जिन लोगों पर स्कूल व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होती है, वही इस तरह की हरकतों में शामिल पाए जा रहे हैं।


जिस जगह बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, वहां इस तरह की गतिविधियां होना समाज के लिए चिंता का विषय है। इससे न सिर्फ स्कूल की छवि खराब होती है, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के मन में भी डर और असंतोष पैदा होता है।


इस मामले पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रज बिहारी ने अपनी बेबसी जाहिर की है। उनका कहना है कि स्कूल की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण स्कूल बंद होने के बाद असामाजिक तत्व वहां जमा हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


प्रधानाध्यापक का कहना है कि अगर स्कूल की घेराबंदी होती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल, इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचा है।


वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर जमीन पर शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है। जब सरकारी स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान भी सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं, तो आम जगहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें