ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

रामकृपाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखी चिट्ठी, संपूर्ण क्रांति ट्रेन को शिफ्ट नहीं करने की मांग, ऐतिहासिक कारणों का दिया हवाला

PATNA: पिछले कुछ दिनों की चुप्पी के बाद एक बार फिर पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति ट्रेन को लेकर सियासत शुरु हो गई है. पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने इस मामले को लेकर क

रामकृपाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखी चिट्ठी, संपूर्ण क्रांति ट्रेन को शिफ्ट नहीं करने की मांग, ऐतिहासिक कारणों का दिया हवाला
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पिछले कुछ दिनों की चुप्पी के बाद एक बार फिर पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति ट्रेन को लेकर सियासत शुरु हो गई है. पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने इस मामले को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखी है. बीजेपी सांसद ने इस चिट्ठी में रेल मंत्री से संपूर्ण क्रांति ट्रेन को पटना से मधुपुर शिफ्ट नहीं करने की मांग की है.

बीजेपी ने इस मामले में संपूर्ण क्रांति को लेकर ऐतिहासिक कारणों का भी हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि साल 1974  में पटना के गांधी मैदान से जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस शासन के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था. उन्होंने कहा कि जेपी के इसी नारे को लेकर इस ट्रेन की शुरुआत हुई थी.

रामकृपाल ने रेलमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि इस ट्रेन से सूबे के लोग सस्ते दरों में सफर कर दिल्ली पहुंचते हैं जबकि राजधानी में फ्लेक्सी फेयर की व्यवस्था होने के चलते उसका किराया काफी ज्यादा है. बीजेपी नेता ने कहा कि संपूर्ण क्रांति पटना से चलने वाली एक प्रीमियम ट्रेन है इसलिए वो रेल मंत्री से आग्रह करते हैं कि इस ट्रेन को पटना की बजाए मधुपुर शिफ्ट नहीं किया जाए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें