ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

राज्यसभा चुनाव के लिए उपेन्द्र कुशवाहा के नाम पर लगी मुहर, 5 मार्च को नामांकन करेंगे RLM चीफ

राज्यसभा चुनाव 2026 में उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को नामांकन भरेंगे। उसी दिन एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार भी पर्चा दाखिल करेंगे। पवन सिंह की उम्मीदों पर लगा विराम।

बिहार न्यूज
राज्यसभा चुनाव 2026
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी पहले ही नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। एनडीए की ओर से राज्यसभा की एक सीट के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नाम पर मुहर लगी है। उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रालोमो ने उन्हें आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बनाया है।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी कि 5 मार्च को एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवार एक साथ नामांकन करेंगे। इसी के साथ पवन सिंह को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लग गया है। उनके नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन उम्मीदवार घोषित न होने से अब उनकी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं और 5 मार्च का दिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।


राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के सभी पांचो उम्मीदवार 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेन्द्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पवन सिंह का पत्ता साफ हो गया है। पवन सिंह को लेकर जो कयास लगाया जा रहा था उस पर विराम लग गया है। 


उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। एनडीए के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। कुशवाहा 5 मार्च को बिहार विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि एनडीए की ओर से राज्यसभा की एक सीट के लिए रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उसी दिन एनडीए के सभी पांचो उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें