ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पटना जिले के एक गांव में मंदिर की आरती के बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को दहला दिया… दादी की गोद से उतरी एक मासूम बच्ची कुछ ही पलों में लापता हो गई। घंटों बाद जब वह मिली, तो उसकी हालत ने कई खौफनाक सवाल खड़े कर दिए…

दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। भदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर से लापता हो गई और कुछ घंटों बाद गंभीर हालत में वहीं मिली। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। 


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम बच्ची अपनी दादी के साथ गांव के दुर्गा मंदिर में आरती में शामिल होने गई थी। पूजा के दौरान दादी ने बच्ची को गोद से नीचे उतार दिया और खुद आरती में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान बच्ची अचानक वहां से गायब हो गई।


आरती समाप्त होने के बाद जब दादी ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया, तो वह कहीं दिखाई नहीं दी। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद दादी घर लौटीं और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार और ग्रामीण मिलकर बच्ची की तलाश में जुट गए।


काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि बच्ची मंदिर परिसर में ही पड़ी हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो बच्ची अचेत अवस्था में मिली और उसकी हालत गंभीर थी। तुरंत परिजनों को बुलाया गया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अगले दिन फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें