ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

आर्थिक तंगी में फंसे राजपाल यादव को मदद, तेजप्रताप यादव ने दी 11 लाख रुपये की सहायता

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
लालू के बड़े लाल ने की मदद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भूल भुलैया' एक्टर राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक्टर राजपाल यादव ने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। अभी वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले भावुक होते हुए कहा- क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। 


कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल समय से मुझे खुद ही डील करना होगा। अब सोनू सूद के साथ-साथ राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव व जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।


तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। 


इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ। राजपाल यादव के इस मुश्किल घड़ी में तेजप्रताप यादव ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें