ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Raid In Bihar: खगड़िया में DSP के आवास पर रेड, अब तक कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Raid In Bihar: खगड़िया में निगरानी विभाग ने मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार यादव के कृष्णा नगर स्थित आवास पर छापेमारी की है। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, घर से किसी को बाहर-भीतर जाने की इजाजत नहीं।

Raid In Bihar
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Raid In Bihar: खगड़िया से एक बड़ी खबर है, जहां निगरानी विभाग ने मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार यादव के आवास पर छापेमारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक चित्रगुप्त नगर के कृष्णा नगर स्थित उनके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस छापेमारी के दौरान किसी को भी घर से बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं है।


गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग की टीम ने खगड़िया के चित्रगुप्त नगर में स्थित DSP अभय कुमार यादव के कृष्णा नगर आवास पर छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं और घर से किसी को भी बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।


पुलिस और निगरानी विभाग की टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हैं। अभी तक बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। निगरानी विभाग जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकता है।


ज्ञात हो कि अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे. मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान एक बार नक्सलियों के द्वारा इनका अपहरण भी कर लिया गया था. काफी प्रयासों के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था. फिलहाल, ये पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि, छापेमारी की पुष्टि नहीं की गई है. मगर सूत्रों के अनुसार पिछले 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है. स्थानीय पुलिस ने उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है.


रिपोर्टर: अनीश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें