Hindi News / bihar / purvi-champaran / नेपाल जा रहीं दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं बॉर्डर पर पकड़ी गईं, अवैध रूप से...

नेपाल जा रहीं दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं बॉर्डर पर पकड़ी गईं, अवैध रूप से भारत में रहने का खुलासा

भारत-नेपाल सीमा पर हरैया बॉर्डर के पास एसएसबी ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को नेपाल जाते समय हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 26, 2026, 2:53:16 PM

बिहार न्यूज

दोनों विदेशी महिला से पूछताछ जारी - फ़ोटो रिपोर्टर

EAST CHAMPARAN: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास एसएसबी जवानों ने दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रही थीं।


पकड़ी गई महिलाओं की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी मखफूजा देखकोनोवा (32) और मफतुना किलिचेवा (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है।


एसएसबी ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उनके पास मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही भारत में उनके रहने की अवधि और यहां आने के उद्देश्य की भी पड़ताल की जा रही है।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों महिलाएं भारत कब और किस मकसद से आई थीं तथा नेपाल जाने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट