ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: रक्सौल में गूगल मैप के भरोसे जा रही एक कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई और अमृत भारत ट्रेन से टकरा गई। समय रहते कार सवार युवक बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के रक्सौल में गूगल मैप की गलत दिशा कार सवार युवकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गई। सैनिक रोड के पास सौनहा माई मंदिर के पास, रक्सौल से आदापुर जा रही एक कार सीधे रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान सामने से आ रही अमृत भारत ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मारी, लेकिन कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।


बताया गया कि कार में चार-पांच युवक सफर कर रहे थे और रास्ता ढूंढने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। मैप ने उन्हें अधूरी सड़क वाले इलाके तक पहुंचा दिया, जहां सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ था और कोई रेल फाटक नहीं था। जब युवक ट्रैक पर गए, तो उनकी कार वहीं फंस गई और ट्रेन के आने के बाद उन्होंने तुरंत कार छोड़कर अपनी जान बचाई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के इलाके में जोरदार आवाज सुनाई दी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रक्सौल थाना और रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे सड़क निर्माण और रेल फाटक की कमी के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें