Hindi News / bihar / purvi-champaran / बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायल

Bihar Road Accident: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में ऑटो और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 24, 2026, 2:40:04 PM

Bihar Road Accident

बिहार में भीषण सड़क हादसा - फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार छपवा की ओर से आ रहा ऑटो बेतिया की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।


सूचना मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतकों की पहचान रुबिना खातून (30), आयसा खातून (22), जयद खान (7) और भैरों साह के रूप में हुई है। 


गंभीर रूप से घायल चांद खान, शंकर कुमार शर्मा,रिफत प्रवीण,मनत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी