ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के उज्जैन लोहियार गांव में हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर अपराधियों ने रात में अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित उज्जैन लोहियार गांव में बीती रात बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


जानकारी qके अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात अपराधी कामता मिश्र के घर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। रात के सन्नाटे में हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।


हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद कामता मिश्र और उनके परिवार के लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अचानक हुई फायरिंग से वे लोग काफी डर गए और समझ नहीं पाए कि आखिर यह हमला क्यों किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रवि कुमार और हरसिद्धि थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


बताया जाता है कि कामता मिश्र हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और इलाके में जाने-पहचाने व्यवसायी हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें निशाना बनाया गया है। करीब एक साल पहले भी अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे इलाज के बाद करीब छह महीने में वह स्वस्थ होकर घर लौटे थे।


ऐसे में एक बार फिर उनके घर पर फायरिंग की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुरानी दुश्मनी या किसी आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें