Bihar News: मोतिहारी में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। ऑन ड्यूटी वर्दी पहने रील्स बनाने के मामले में महिला दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। महिला दारोगा का वर्दी पहने रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी तक यह मामला पहुंचा।
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीर मानते हुए फौरन कार्रवाई की। एसपी ने रील्स बनाने वाली महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि वर्दी में रील्स बनाने की इजाजत नहीं है, साथ ही ऑन ड्यूटी मोबाइल यूज करने के साथ सोशल मीडिया चलाने पर भी पांबदी है।
आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में पोस्टेड महिला दारोगा का वर्दी पहने ऑन ड्यूटी रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मैडम को रील्स बनाने का इतना शौक है कि आए दिन वो पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे रील्स बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये खड़ा हुआ था कि आखिर इस तरह से पुलिस क्राइम को कैसे कंट्रोल करेगी।





