Bihar News: बिहार में हर दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। बात करें पूर्वी चंपारण जिले की तो आए दिन यहां अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफ हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी के रील्स खूब वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दिख रही ये महिला पुलिसकर्मी अपने काम की वजह से नहीं बल्कि ऑन ड्यूटी रील्स बनाने के कारण सुर्खियों में हैं।
महिला दारोगा ड्यूटी से ज्यादा रील्स बनाने के लिए मशहूर हैं। चाहे ऑन ड्यूटी वो काम के लिए निकलें...या फिर बैंक के इंस्पेक्शन में...मैडम को रील्स बनाना बेहद पसंद है। हद तो ये है कि ये महिला दारोगा पुलिस की वर्दी में वो भी सरकारी गाड़ी में बेरोकटोक रील्स बनाने में बिजी रहती हैं।
बताया जा रहा है कि ये महिला दारोगा पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में पोस्टेड हैं। मैडम को रील्स बनाने का इतना शौक है कि आए दिन वो पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे रील्स बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस तरह से पुलिस क्राइम को कंट्रोल करेगी।





