ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर...

पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाना क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी का चालक खुद को अधिकारी बताकर पुलिस को फोन करता है और ओवरलोडेड बालू गाड़ियों को छुड़वा देता है। मामला तब खुला जब नंबर की जांच में ‘अधिकारी’ की जगह ड्राइवर निकला।

Bihar News, पूर्वी चंपारण, अरेराज थाना, खनन विभाग बिहार, विजय सिन्हा, बालू माफिया, ओवरलोडेड गाड़ी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस लापरवाही, राजस्व हानि, ड्राइवर बनाम अधिकारी, खनन घोटाला
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, निचले स्तर के अधिकारियों की मनमानी, दलाली पर रोक नहीं लग पा रही। कई ऐसे विभाग हैं, जहां दलालों का बोलबाला है. अफसरों और दलालों की मिलीभगत से सरकारी सिस्टम चलता है. अब खनन विभाग को ही ले लीजिए . डिप्टी सीएम सह खनन विभाग के मंत्री विजय सिन्हा सिस्टम में सुधार की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन जिन्हें सुधऱना है और दलालों पर अंकुश लगाना है वे ही दलालों के साथ खड़े हैं. हद तो तब हो जाती है जब अफसर का ड्राइवर जब्त गाड़ी को छुड़वाता है, पुलिस अधिकारियों को खनन अधिकारी बनकर फोन करता है.  

ड्राइवर बन गया खनन अधिकारी, पुलिस को फोन कर गाड़ियों को छुड़वाया 

ममाला पूर्वी चंपारण का है, जहां खनन विभाग में एक ड्राइवर का बोलबाला है. वो ड्राइवर खुद को खनन पदाधिकारी बनकर अधिकारियों को फोन करता है, पकड़ी गई गाड़ियों को छुड़वा लेता है. बताया जाता है कि वो ड्राइवर जिला खनन पदाधिकारी का चालक है, लेकिन वो अफसरों को जिला खनन पदाधिकारी बनकर फोन करता है. यह मामला पकड़ में तब आया जब अरेराज थाने की पुलिस ने बालू से ओवरलोडेड गाड़ियों को रोका. जैसे ही पुलिस ने बालू लदी हाईवा को रोका, कुछ समय के बाद अरेराज थाने की पुलिस को फोन आता है. फोन करने वाला खुद को जिला खनन पदाधिकारी बताता है. उसने थानाध्यक्ष से कहा कि जिन गाड़ियों को रोका है वो वैध है, लिहाजा तुरंत छोड़ दीजिए. पुलिस ने बिना समझे बूझे ही नियमों का पालन करे बगैर ढुलाई कर रही गाड़ियों को छोड़ दिया. जबकि बताया जाता है कि उन गाड़ियों पर ओवरलोड था. जिला परिवहन कार्यालय भी ओवरलोडेड गाड़ियों की जांच नहीं की.इस तरह से सरकार को राजस्व की हानि हुई। 

बाद में पता चला जिसे अधिकारी समझ बैठे वो तो ड्राइवर था

पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाने की पुलिस को इसकी भनक तब लगी, जब उस नंबर की जांच की गई. तब पता चला कि जिस शख्स ने खुद को जिला खनन अधिकारी बनकर फोन किया था, वो तो ड्राइवर है. बाद में पुलिस ने उक्त ड्राइवर को फोन कर हड़काया. तब तक सारी गाड़ियां जा चुकी थी. इस तरह से जिला खनन कार्यालय के एक कथित ड्राइवर ने पुलिस को फोन कर जांच के लिए रोकी गई बालू लदी गाड़ियों को छुड़वा लिया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें