Hindi News / bihar / purnea-news / भीषण गर्मी से लोग परेशान: पटना में युवा चेतना ने जरूरतमंदों को बांटे...

भीषण गर्मी से लोग परेशान: पटना में युवा चेतना ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर, रोहित कुमार सिंह ने कहा..अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना लक्ष्य

पटना में भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना द्वारा कूलर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कूलर वितरित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने की बात कही।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 25, 2026, 6:40:09 PM

बिहार न्यूज

भीषण गर्मी में युवा चेतना की पहल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संगठन युवा चेतना के तत्वावधान में गुरुवार को पटना में कूलर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कूलर वितरित किए।


इस अवसर पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा, "गरीब, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर हर जाति और धर्म के लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। युवा चेतना का उद्देश्य समाज में क्षमता, समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना करना है।"


उन्होंने कहा कि युवा चेतना समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


रोहित कुमार सिंह ने देश की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "देश के नौजवानों के श्रम, समर्पण और सहभागिता से वर्ष 2047 से पहले भारत वैभव के शिखर पर पहुंचेगा।"


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा चेतना के पदाधिकारी मौजूद रहे। कूलर वितरण कार्यक्रम को लेकर लाभार्थियों ने संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।