1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 23, 2026, 8:38:40 PM
डीजे के खिलाफ छापेमारी तेज - फ़ोटो रिपोर्टर
मोतिहारी: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। इसी कड़ी में मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में डीजे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासनिक निर्देशों के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर डीजे उपकरणों को जब्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों और आम लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।