Hindi News / bihar / purnea-news / मौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे...

मौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसून

बिहार में भीषण गर्मी के बीच नालंदा, मुजफ्फरपुर, सुपौल समेत 5 जिलों में बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2026, 3:38:06 PM

बिहार न्यूज

कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: पटना सहित तमाम 38 जिलों भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप में घर से निकलता दुश्ववार हो गया है। पिछले कई दिनों से लोग इस उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने पटना, दरभंगा,बेगूसराय,समस्तीपुर, भोजपुर, सारण, नालंदा, अररिया, मुजफ्परपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, सुपौल, मधुबनी, जमुई, पूर्णिया जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटे में तेज आंधी बारिश के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना जतायी है।


 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी जा रही है। इसी बीच अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है। नालंदा सहित 5 जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदला है। इन जिलों में तेज आंधी बारिश हो रही है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अगले 24 घंटे में मानसून एक्टिव हो जाएगा। बिहार के सुपौल जिले के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित था। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मुजफ्फरपुर में एक घंटे की बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जबकि राजधानी पटना चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। लोग आंधी-बारिश का इंतजार कर रहे हैं।   


मौसम विभाग ने शनिवार को करीब 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं, कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। कैमूर में सबसे ज्यादा तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो मानसून एक्टिव होते ही तेज आंधी बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 29 जून तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने यह संभावना जतायी है कि जून के अंत तक मानसून का प्रभाव पूरे बिहार में देखने को मिलेगा। जहां कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात देखने को मिलेगी।