ब्रेकिंग
पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल

प्रिंसिपल को खदेड़ कर भगाया, सीतामढ़ी का गोयनका कॉलेज परिसर बन गया अखाड़ा

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के सबसे बड़े गोयनका कॉलेज में आज जमकर हंगामा हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती में प्रिंसिपल राम नरेश पंडित ज्वाइन क

प्रिंसिपल को खदेड़ कर भगाया, सीतामढ़ी का गोयनका कॉलेज परिसर बन गया अखाड़ा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के सबसे बड़े गोयनका कॉलेज में आज जमकर हंगामा हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर  मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती में  प्रिंसिपल राम नरेश पंडित ज्वाइन करने कॉलेज पहुंचे तो कॉलेजकर्मी विरोध में खड़े हो गये। उन्होनें प्रिसिंपल को खदेड़ कर कॉलेज से भगा दिया। काफी देर तक कॉलेज परिसर हंगामे का अखाड़ा बना रहा।


दरअसल पूरा मामला सीतामढ़ी के श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज का है। जहां विश्वविद्यालय ने तत्कालीन प्रिंसिपल रहे राम नरेश पंडित का तबादला कर दिया था।  राम नरेश पंडित ने अपने तबादले के विरोध में पटना हाईकोर्ट में केस दर्ज किया जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में तबादले को रद करते हुए पुनः गोयनका कॉलेज का प्रिंसिपल बनने का आदेश जारी किया।


हाईकोर्ट के आदेश पर  मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती में  प्रिंसिपल राम नरेश पंडित ज्वाइन करने कॉलेज पहुंचे तो कॉलेजकर्मी विरोध में खड़े हो गये। गोयनका कॉलेज के कर्मचारियों ने उनके विरोध में हंगामा शुरू कर दिया ।कर्मियों ने इस दौरान प्रिंसिपल को खदेड़ कर कॉलेज के बाहर भगा दिया। कर्मियों का आरोप है कि राम नरेश पंडित के कार्यकाल में उन लोगों का वेतन नहीं मिला इसलिए वे उन्हें किसी हालत में वह ज्वाइन नहीं करने देंगे। आखिरकार प्रिंसिपल को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें