ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

पटवन के दौरान करंट लगने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल, गांव में मातम का माहौल

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बचाने के दौरान 3 अन्य लोगों को भी करंट का झटका लगा और वे घायल हो

पटवन के दौरान करंट लगने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल, गांव में मातम का माहौल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बचाने के दौरान 3 अन्य लोगों को भी करंट का झटका लगा और वे घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग भी काफी सदमे में हैं।

 

बताया जाता है कि खुशीलाल महतो घर के पास अपनी खेत में पटवन के लिए गए थे। पानी के मोटर में बिजली जोड़ने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गये। तभी वहां से गुजर रहे शिवजी महतो की नजर उन पर गई और वे बचाने पहुंचे लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गये। जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जिसके बाद तीन ग्रामीण भी बचाने के दौरान करंट से झुलस कर घायल हो गये। घटना के कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण भी जुटे और सूखे बांस की मदद से बिजली के तार को अलग किया और तीनो घायलों को अस्पताल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि नंगे पैर होने के कारण पानी के मोटर में लाइन देते वक्त खुशीलाल महतो करंट की चपेट में आ गये। इस घटना से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें