ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो शातिर अपराधी मौके पर धर दबोचे गए, जिनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए।

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar police: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी ने बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पारू थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को उस वक्त दबोच लिया गया, जब वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। मौके से अवैध हथियार बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा की। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को पुलिस को बेहद अहम सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर गांव में कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा होकर किसी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी कर दी गई।


पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से अपराधियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जैसे ही टीम ने दबिश दी, वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो शातिरों को मौके पर ही धर दबोचा। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो गया।


पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अरविंद कुमार और मंजय साह के रूप में हुई है, जो पारू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि इस हथियार का इस्तेमाल किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अरविंद कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। उसके खिलाफ पारू थाना में कांड संख्या 53/22 दर्ज है, जो उसके पुराने आपराधिक संबंधों की ओर इशारा करता है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं था।


इस मामले में पारू थाना कांड संख्या 194/26 दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें