ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Patna News: बिहटा के एनएसएमसीएच में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. कार्यशाला में 30 डॉक्टरों ने भाग लिया और नई शिक्षण तकनीकों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के निर्देशों के तहत तीन दिनों की बीसीएमई कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह इस श्रृंखला की 5वीं कार्यशाला थी।


इस कार्यक्रम का आयोजन प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें एमईयू के चेयरमैन डॉ. हरिहर दीक्षित और संयोजक डॉ. मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यशाला में कॉलेज के 30 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में एनएमसी द्वारा नियुक्त सह-संयोजक डॉ. सुधीर कुमार (रीजनल सेंटर, आईजीआईएमएस पटना) ने विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में तीनों दिनों तक प्रशिक्षण दिया।


तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में डॉक्टरों को बेहतर तरीके से पढ़ाने, छात्रों का मूल्यांकन करने, संवाद कौशल सुधारने और सही फीडबैक देने की आसान और नई तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही competency-based medical education पर भी विशेष जोर दिया गया।


कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई व्यावहारिक सत्रों से सीख हासिल की। अंत में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताया। यह आयोजन एनएसएमसीएच की बेहतर चिकित्सा शिक्षा और डॉक्टरों के कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें