ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Patna Traffic: राजधानी में ट्रैफिक जाम की सूचना के लिए फोन और व्हाट्सएप्प नंबर जारी, तुरंत इन दो नंबरों पर दें जानकारी

राजधानी पटना में बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। पटना ट्रैफिक पुलिस ने एक कॉल या व्हाट्सएप्प पर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9470630615 जारी किया है। जानिए कैसे मिलेगी तत्काल मदद।

पटना ट्रैफिक जाम, Patna Traffic Helpline, पटना व्हाट्सएप्प नंबर ट्रैफिक, Patna Traffic Police WhatsApp, Jamm News Patna, Patna Road Jam Problem, Patna Traffic Update, Patna Nehru Path Bypass Jam, Traf
राजधानी में जाम की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Traffic: राजधानी पटना में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. बात चाहे नेहरू पथ की हो या फिर बाईपास सड़क की या अन्य सड़कों की, जाम के दबाव से आमलोगों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार की तरफ से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यातायात सुचारू रूप से हो. इसके बाद भी जाम से शहरवासी परेशान हैं. अब पटना ट्रैफिक पुलिस ने आमलोगों की मदद के लिए मोबाईल नंबर और व्हाट्सएप्प नंबर जारी किया है. यातायात पुलिस ने आमलोगों से आह्वान किया है कि आप एक कॉल करें, हमारा एक्शन शुरू हो जायेगा.

पटना ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम या कोई इमरजेंसी के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किया है. एक नंबर कॉल करने के लिए और दूसरे पर व्हाट्सएप्प करने के लिए. पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि आपके एक  कॉल पर हमारा एक्शन शुरू. पटना यातायात पुलिस ने डायल करने के लिए -9470630615 नंबर जारी किया है. साथ ही व्हाट्सएप्प के लिए -9470630615 नंबर रिलीज किया है. आप चाहे तो कॉल कर सकते हैं या फिर व्हाट्सएप्प पर जाम की तस्वीर के साथ सूचना भेज सकते हैं. 

पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लाइव कैमरे और रियल-टाइम रिस्पॉन्स के साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाम की सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें