ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 50 करोड़ रुपए की डिमांड से मचा हड़कंप

PATNA : सिखों के प्रसिद्ध धर्मस्थल पटना श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 50 करोड़ की डिमांड की है। डिमांड पूरी नहीं होने पर श्री हरमंदिर साहिब क

पटना श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 50 करोड़ रुपए की डिमांड से मचा हड़कंप
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सिखों के प्रसिद्ध धर्मस्थल पटना श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 50 करोड़ की डिमांड की है। डिमांड पूरी नहीं होने पर श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। दरअसल श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी एक रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई चिट्ठी के जरिए दी गई है। श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


एक तरफ जहां लोगों कोरोना संक्रमण से परेशान हैं। वहीं श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। धमकी देने वाले ने श्री हरमंदिर साहिब के साथ-साथ बाल लीला गुरुद्वारा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है आपको बता दें कि यह गुरुद्वारा सिखों के लिए खास अहमियत रखता है। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्म स्थान के तौर पर दुनिया भर के सिख यहां मत्था टेकने आते हैं। 


रजिस्टर्ड डाक से धमकी वाला पत्र मिलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। प्रबंधक समिति के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को इसकी जानकारी देते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग रखी है। तख्त श्री हरमंदिर साहिब समिति के महासचिव के नाम से यह खत पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर के रहने वाले किशन रंजन कुमार के नाम से आया। जिसमें 50 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। एक तरफ मामला जहां बेहद गंभीर नजर आ रहा है वही पटना के सिटी एसपी जितेंद्र कुमार का मानना है कि यह काम शरारती तत्वों का हो सकता है। सिटी एसपी के मुताबिक धमकी भरा पत्र किसी सरकारी सेवक के नाम से और उसके मोबाइल नंबर का उपयोग करते हुए लिखा गया है। इसके पहले भी साल 2017 में पटना सिटी के चौक थाना इलाके के थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे के मोबाइल पर इसी तरह की धमकी दी गई थी। बाद में जांच के दौरान यह पता चला था कि किसी व्यक्ति को फंसाने के लिए यह फेक कॉल किया गया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें