Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्ध शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली Bihar News: सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल Bihar Crime News: चर्चित 'देवर-भाभी' हत्याकांड में तीनों सीरियल किलर को उम्रकैद की सजा
27-Feb-2025 09:55 PM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन 28 फरवरी और 01 मार्च बारिश होने की प्रबल संभावना है। कल शुक्रवार 28 फरवरी और परसो 01 मार्च को मधुबनी, नवादा, गया सहित बिहार के 12 जिलों में आंधी और बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वही पटना में भी बादल छाए रहेंगे।
पश्चिमी चंपारण, गया,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई और बांका जिले में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 kmर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है।
वही अगले दिन 01 मार्च को भी दक्षिण बिहार के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वही दो दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 फरवरी को पटना सहित बिहार के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
आज बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा जहां का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पूर्वी चंपारण का मोतिहारी सबसे ठंडा जिला आज रहा जहां का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार 27 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16. 6 है। जबकि 28 जिलों के अधिकतम और 26 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।