ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर माधव ठाकुर के घर और ऑफिस में छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2009 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक माधव ठाकुर के पटना कार्यालय और बेगूसराय आवास पर छापेमारी की। इस दौरान 25 लाख से अधिक की संपत्ति का

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। आय से अधिक संपत्ति के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने 2009 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक माधव ठाकुर के पटना स्थित कार्यालय और बेगूसराय स्थित आवास में छापेमारी की। इस दौरान 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 47 प्रतिशत अधिक है। 


निगरानी की टीम ने 12 बैंक खाता, जमीन का 6 डीड, विभिन्न इंश्योरेंस कम्पनी में निवेश के कागजात बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। विजिलेंस की छापेमारी और अनुसंधान अभी भी जारी है। निगरानी थाना काण्ड सं0-100/25, दिनांक 26.11.2025 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त-श्री माधव ठाकुर, पिता- स्व० देवनन्दन ठाकुर, सा०- रघुनाथपुर, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगूसराय, 2009 सत्र के पुलिस अवर निरीक्षक, सम्प्रति पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग), बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के विरूद्ध लगभग 25,22,145/- (पचीस लाख बाईस हजार एक सौ पैतालिस) रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड पुरानी जॉच के आधार पर दर्ज किया गया है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 47% अधिक है।


अनुसंधान के क्रम में माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के दो तलाशी दल द्वारा आज दिनांक-28.11.2025 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त श्री माधव ठाकुर के रघुनाथपुर, थाना-साहेबपुर, कमाल, जिला- बेगूसराय स्थित आवास एवं इनके पटना स्थित कार्यालय / आवास की तलाशी की जा रही है। तलाशी के क्रम में अभियुक्त श्री माधव ठाकुर के ठिकानों से कोई उल्लेखनीय सम्पति प्राप्त नहीं हुआ है। 12 बैंक खाता, जमीन का 06 डीड  और  विभिन्न इंश्योरेंस कम्पनी में निवेश के कागजात मिले हैं। प्राप्त कागजातों का विश्लेषण किया जा रहा है। तलाशी एवं अनुसंधान कार्य जारी है।




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें